बहराइच, जून 1 -- मिहींपुरवा। ब्लॉक सभागार में चेयरमैन जितेन्द्र मद्धेशिया की अध्यक्षता में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि आलोक जिंदल रहे। अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक ने कहा कि उनका जीवन सनातन धर्म और महिलाओं के उत्थान को समर्पित रहा। लोकमाता ने मंदिरों का निर्माण कराया और धर्म के प्रचार प्रचार में योगदान दिया। वे त्याग, सेवा और न्याय की प्रतीक थी। उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि प्राप्त है। नारी शक्ति धर्म निरपेक्षता व जन सेवा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। ओम प्रकाश श्रीवास्तव, ईओ डॉ.संजय कुमार, रामादल मौर्य, राजेश गोयल, राकेश चौरसिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...