उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। जनपद के मोहान विधानसभा क्षेत्र में समाज सेविका व सपा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा "पासी" के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हसनगंज क्षेत्र के मोहान-मलीहाबाद रोड स्थित चिरियारी मोड़ पर डॉ. एस.के. वर्मा के संयोजन में आयोजित इस जयंती समारोह की शुरुआत महाराजा बिजली पासी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मंचासीन विद्वानों ने महाराजा के जीवन चरित्र और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के एक वीर और न्यायप्रिय राजा थे जिन्होंने अवध क्षेत्र में अपने पराक्रम, सामाजिक समानता और आत्मगौरव के संदेश से जनमानस को एकजुट किया। वे न केवल संघर्षशील योद्धा थे बल्कि दलित सम...