हरिद्वार, मार्च 31 -- हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर पायलट बाबा के शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की षोड़शी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर साध्वी चेतना गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्रद्धा गिरी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत कुमार चौहान, अमर सिंह, अनिल सिंह, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी विपनानंद, स्वामी नागेंद्र, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत सूरजदास, महंत जयराम दास आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.