वरीय संवाददाता, जुलाई 21 -- चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता से गिरफ्तार निशु खान की तैयारी तौसीफ और अन्य सहयोगियों के साथ दिल्ली भागने की थी। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय मीडिया को दिए बयान में निशु ने कहा है कि वे शनिवार की रात सड़क मार्ग से दिल्ली जाने वाले थे। उसने बताया कि चंदन की हत्या की सूचना तौसीफ ने उसे फोन से दी थी। चंदन मिश्रा को मारने की जानकारी तौसीफ के देने के बाद निशु ने तौसीफ को सरेंडर करने की सलाह दी थी। उसके कहने पर तौसीफ सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निशु ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के मामले में तौसीफ उर्फ बादशाह जेल गया था। बेऊर जेल में ही उसकी मुलाकात शेरू से हुई थी। शेरू हमेशा तौसीफ को रुपए देता रहता था। अक्सर मोबाइल फोन पर वह शेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.