फतेहपुर, दिसम्बर 30 -- असोथर। खरीद केन्द्र में असोथर में धान तौल कराने को लेकर इस कदर मारामारी है कि किसान जान देने में तुले हैं। मंगलवार शाम डिप्टी आरएमओ के निरीक्षण कर लौटने के बाद एक किसान ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसने तौल के इंतजार में पड़े धान को भी जलाने का प्रयास किया लेकिन केन्द्र पर मौजूद किसानों ने उसे पकड़ लिया पेट्रोल छीन लिया। जल्द तौल कराने के आश्वासन पर किसान शांत कराया गया। असोथर कस्बे के किसान रजी मोहम्मद का आरोप है कि करीब 15 दिन से केन्द्र में धान तौलने के इंतजार में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन उन्हें रोज टरकाया जा रहा है। अब बोरी नहीं होने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि अब सब्र टूट गया, इससे बेहतर है कि धान को जला कर जान दे दें। यहां सिर्फ मिलर्स, व्यापारी और बिचौलियों का बोलबाला ह...