महोबा, जनवरी 5 -- एसडीएम को दिया शिकायती पत्र जांच करा समस्या के निस्तारण की मांग महोबा, संवाददाता। मूंगफली की तौल कराने के बाद किसान भुगतान के लिए भटक रहे है। किसानों का आरोप है कि तौल कराने के बाद अब तक 6 आर प्रपत्र नहीं मिल सका है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। मूंगफली खरीद केंद्रों में तौल कराने के लिए किसानों में मारामारी के बाद अब किसान भुगतान के लिए भटक रहे है। किसान राजाराम, सुरेश, अवधरानी, सुरेश कुमार आदि ने एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खरीद केंद्र लुहेडी में मूंगफली की तौल कराने के बाद अब तक 6 आर प्रपत्र नहीं मिल सके है जिससे भुगतान में देरी हो रही है। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी आज कल की बात कहकर टाल रहे है। समस्या से जूझ रहे किसानों से 6 आर प्रपत्र दिलाने की मां...