गंगापार, दिसम्बर 30 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए जगह-जगह धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान की खरीद भी चल रही है। इसी बीच मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा एक कांटा बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही किसानों में हड़कंप मच गया है। शासन द्वारा बारा तहसील के जसरा, गोइसरा, जारी, चिल्ला गौहानी, सरसेड़ी, बारा, नारीबारी, सुरवल सहनी आदि स्थानों पर दर्जनभर धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले लगभग सभी क्रय केंद्रों पर एक ही कांटा लगाया गया था। इससे किसानों को परेशानी होती थी। किसानों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा अधिकांश केंद्रों पर कांटा बढ़वा दिया गया और एक की जगह दो दो कांटे कर दिया गया। इससे किसानों ने राहत महसूस किया किन्तु अचानक मंगलवार को डबल कांटों को खत्म कर दिया। इसकी जानकारी होते ही...