बुलंदशहर, फरवरी 22 -- बुलंदशहर। जिले की चीनी मिलों पर गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त द्वारा गत दिनों किए गए निरीक्षण में 26 अनियमितताएं मिली हैं। आयुक्त ने चीनी मिलों को नोटिस जारी जवाब तलब कर लिया है। चारों चीनी मिलों को यह नोटिस जारी किए गए हैं। आयुक्त द्वारा लगातार चीनी मिलों के केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। एक अनियमिततां बड़ी मिली है इसमें कांटे में कुछ वजन का अंतर पाया गया था। चीनी मिलों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। अभी 2.23 लाख रुपये का जुर्माना भी मिलों पर लगाया गया है। जिले में चार चीनी मिल हैं इसमें पन्नी नगर की वेव शुगर मिल, अगौता की अनामिका मिल, साबितगढ़ की त्रिवेणी शुगर मिल और अनूपशहर की दि किसान सहकारी चीनी मिल शामिल हैं। मिलों के सभी तौल सेंटर सातों तहसीलों में लगाए गए हैं। केंद्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.