उन्नाव, जनवरी 5 -- हिलौली। हिलौली के हदहड़ा मजरे लउवा सिंघनखेड़ा गांव में जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तौरा और रजवापुर के बीच पहला लीग मैच खेला गया। तौरा टीम के कप्तान ओम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रजवापुर की टीम 67 रन पर ही आल आउट हो गई। टीम निर्धारित 15 ओवर नही खेल सकी। बल्लेबाजी करने उतरी तौरा टीम ने 12 ओवर में ही मैच जीत लिया। टीम के तरुन कुमार 23 रन की पारी खेल मैन ऑफ द मैच रहे। यहां बीरेंद्र कुमार उर्फ पिंकू, सुरेश साहू, रमेश, मनोज, सत्यम, हिमांशू, महासागर, बच्चनलाल, विकास, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...