बरेली, मार्च 28 -- बरेलवी मौलाना शहाबदुद्दीन आए दिन किसी न किसी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। महाकुंभ मेले की तारीफ करना हो या फिर जुमे में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने को लेकर निशाना साधना। मौलाना ने अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नसीहत दी है। सलमान खान के राम एडिशन घड़ी पहनने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फतवा जारी किया है। इस तरह की घड़ी पहनने को नाजायज और शरीयत में हराम बताया है। नसीहत दी है कि तौबा नहीं की तो इस्लाम से खारिज हो जाएंगे। मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि एक शख्स ने सलमान खान द्वारा पहनी राम एडिशन घड़ी के बारे में शरीयत सवाल कर इसका जवाब मांगा। हमने शरीयत जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडिशन घड़ी को पहनने की इजाजत शरीयत नहीं देती है। मौला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.