बरेली, अक्टूबर 4 -- 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में हुए बवाल के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के सहयोगियों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। तौकीर रजा खां को शरण देने वाले फरहत खां के फाइक इंक्लेव स्थित मकान पर शनिवार को कार्रवाई की गई। बीडीए ने गुरुवार तक का समय देते हुए फरहत खां को मकान खाली करने का नोटिस दिया था। शनिवार को जिला प्रशासन और बीडीए की टीम फरहत के घर पहुंची। मकान खाली पड़ा हुआ था। टीम ने मुख्य गेट पर ताला को तोड़कर अपना ताला लगा दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई। पुलिस-प्रशासन के साथ ही नगर निगम ने भी बड़ी तादात में फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम ने सैलानी बाजार में दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया। नगर आयुक्त संजीव मौर्य और एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.