बरेली, फरवरी 7 -- भगवा-ए-हिन्द फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर तौकीर रजा के रिश्तेदार पर सीलिंग की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आरोपी पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। वह संगठित गिरोह बनाकर सरकारी जमीनों को अवैध रूप से कब्जा कर बेच रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि बरेली दंगों के मुख्य आरोपी तौकीर रजा का यह रिश्तेदार संगठित गिरोह बनाकर जमीनों पर कब्जे कर रहा है। बरेली में हुए बवाल में भी उसकी सक्रिय भूमिका थी। आरोप है कि मिनी बाईपास से सटे गांवों और महलऊ, रहपुरा चौधरी जैसे इलाकों में तमाम सरकारी जमीन बेची जा चुकी है। डीएम को सौंपे गए दस्तावेजों में अवैध कॉलोनी, बिना नक्शा पास किए बनाई गई 20 दुकानों की मार्केट, सिटी स्टेशन के पास अवैध होटल और जनकपुरी में बनी अवैध मार्केट के...