नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपने कार्यकाल के दौरान अंसल एपीआई जैसे बिल्डरों का पक्ष लेने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने निवेश को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया और कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने पहले भी उन्हीं स्थानों पर परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। अखिलेश ने कहा कि अगर सब गलत था तो आप वहां अपना बुलडोजर लेकर जाते। आप कैंची लेकर उद्घाटन करने क्यों पहुँच गये? अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए जब लोग किसी और का नाम लेते हैं तो भूल जाते हैं कि उसी के नाम से बनी सिटी में स्थित मॉल और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.