देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। बिहार व यूपी के कई जगहों पर जीआरपी की टीमों ने दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस अब उसे नेपाल निकल जाने की संभावना जता रही है। जिसके बाद पुलिस नेपाल जाने वाले रास्ते के सीसी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और...