नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म ने ना सिर्फ थिएटर्स ने तारीफें बटोरीं बल्कि ओटीटी पर भी इसका काफी क्रेज रहा। फिल्म को IMDb पर 8.4 की धमाकेदार रेटिंग मिली। लेकिन क्या हो अगर कोई कहे कि यह फिल्म ऑरिजनल नहीं है, बल्कि इसकी कहानी और बाकी तमाम चीजें कॉपी-पेस्ट की गई हैं। सोशल मीडिया पर अभी कुछ ऐसी ही बहस चल रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि इस फिल्म को अरबी फिल्म 'बुरका सिटी' से कॉपी करके बनाया गया है।वाकई कॉपी-पेस्ट है 'लापता लेडीज'? सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम पोस्ट वायरल हैं जिनमें फिल्म को इस शॉर्ट फिल्म से कॉपी किए जाने की अपनी-अपनी दलीलें दी गई हैं। कुछ लोगों ने इसे साल 1999 के टीवी शो 'घूंघट के पट खोल' से प्रेरित बताया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "यार यह तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.