कानपुर, जनवरी 2 -- राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंच से उतर कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण योजनाओं के शिलापट का अनावरण किया। वहीं आशा कार्यकर्तियों ने अपना ज्ञापन लहराया तो डिप्टी सीएम उनके पास पहुंचे और उनकी बात सुनी। कार्यकर्तियों ने कहाकि कम मानदेय में परिवार पालना कठिन है तो डिप्टी सीएम बोले की आपके पति भी आपकी ही कमाई पर आश्रित हैं। उन्होंने कहाकि आशाओं के लिये कुछ अच्छा होने जा रहा है। मंच से उतरकर योजनाओं के लोकार्पण करने के बाद अचानक डिप्टी सीएम केशव मौर्य की नजर आशा कार्यकर्तियों के शोर पर पड़ी तो वह सीधे उनके पास पहुंच गये। आशाओं ने उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की। कम मानदेय पर परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने पूछा कि क्या आपके पति भी आप पर ही आश्रित हैं। इस पर आशाओं ने शोर मचाकर वेतन की मांग की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.