वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को छह मकानों को ध्वस्त किया गया। इनमें चार भवन लोक निर्माण विभाग की ओर से खरीदे गए थे, जबकि दो मकानों को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित किया था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। यह अभियान में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दोपहर में एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और वीडीए के अधिकारी पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भवन संख्या सीके 69/25, सीके 67/01, डी 50/227, सीके 39/13, 14, 15, सीके 43/172 और सीके 43/141 को मजदूरों ने हथौड़े, रम्मा और ड्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.