बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- सरमेरा, निज संवाददाता। मीरनगर पंचायत के तोड़ा गांव में नीलगायों ने आतंक मचा रखा है। इससे अरहर समेत अन्य रबी फसल बर्बाद हो रहा है। किसान संतोष कुमार, अशोक कुमार, श्याम सुंदर चौधरी, अजय सिंह, राजू यादव, एसपी पासवान, विजय सिंह व अन्य ने बताया कि अरहर की फसल में ये नीलगाय दिन में छुप जाते हैं। रात में टाल में लगे रबी फसल को रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने डीएम कुंदन कुमार से इन पशुओं से फसल की हो रही बर्बादी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...