फरीदाबाद, दिसम्बर 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बड़खल गांव की कॉलोनी में नगर निगम प्रशासन ने बुधवार दोपहर को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने पथराव कर दिया। इससे एक नगर निगम कर्मचारी घायल हो गया। करीब पांच घंटे तक यहां तोड़फोड़ चली। इस दौरान निगम की टीम ने सात घर जमींदोज कर दिए। नगर निगमप्रशासन को सूचना मिली थी कि बड़खल गांव के आस-पास अवैध कॉलोनी बसाकर यहां निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस सूचना के मिलने के बाद नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस बल के साथ बड़खल गांव पहुंच गया था। तोड़फोड़ दस्ते ने वहां पहुंचकर अवैध निर्माणों को गिराना शुरू कर दिया। अवैध निर्माण गिराने का पता चलने पर वहां पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने पहुंचकर नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इससे नगर निगम और पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.