अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली में क्षेत्र के दंतधावन कुंड निवासी शुभम पाण्डेय ने एक साधु तथा अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में शुभम पांडेय का कहना है कि आकाश दास ने अपने अन्य साथियों के साथ उनके भाई सत्येन्द्र पाण्डेय की गाडी में टक्कर मार दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। वह जान बचा कर घर आया तो रात 11 बजे घर आकर ईंट व मुक्का से दोनों को मारापीटा और लहुलुहान कर दिया। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...