आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगतपुरा में शनिवार की दोपहर जर्जर मकान का छत तोड़ते समय अचानक छत ढह गया। जिससे मलबे में दब कर युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मलबा हटा कर मृत युवक के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर क्षेत्र मोहल्ला भगतपुरा निवासी 34 वर्षीय प्रताप घर का मरम्मत कराने के लिए जर्जर मकान के छत को अपने साथी अरविंद के साथ शनिवार की दोपहर को तोड़ रहे थे। अचानक छत ढह गई, छत के मलबा में प्रताप दब गये। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने मलबा हटा कर प्रताप को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रताप दो भाई में बड़ा थे, उनकी दो बेटी हैं। घटना के बाद से पत्नी ममता सहित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.