पलामू, मई 25 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की रात में सेवानिवृत एसआई चंद्रदेव तिवारी के घर में चोरी हुई है। इस घटना में चोर नकद, जेवरात सहित एक लाख रुपए की संपति चुरा ले गए। घटना की रात चंद्रदेव तिवारी घर के अपने कमरे में सोये हुए थे। घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात सेंधमारी कर चोर घर में घुस गए। चोर घर के कमरों से ट्रॉलीबैग व बक्सा लेकर चुपके से निकल गए। अहले सुबह जब घर के लोग जगे तब घटना की जानकारी हुई। घर से कुछ दूर ट्रॉलीबैग व बक्सा फेंका हुआ मिला जिसका ताला टूटा हुआ था और सभी कीमती सामान उसमें से गायब था। चंद्रदेव तिवारी ने बताया कि पांच हजार नकद, जेवरात सहित एक लाख रुपए की संपति चोरी हुई है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.