सासाराम, अक्टूबर 11 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिला निवासी तोराब नियाजी को जनसुराज का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती द्वारा दस प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें तोराब नियाजी का नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि तोराब नियाजी हाल ही जनसुराज में शामिल हुए थे। इसके पूर्व वो लंबे समय तक पप्पू यादव के दल के प्रदेश युवाध्यक्ष रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तोराब नियाजी ने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं नेता प्रशांत किशोर का हृदय से आभार जताते हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने नेता, संगठन और पार्टी के प्रति उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं, इसका प्रयास करूंगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.