रांची, दिसम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोडमा गांव से सगे भाई-बहन के लापता होने का मामला सामने आया है। डोडमा गांव निवासी 18 वर्षीय रचना कुमारी और 14 वर्षीय रुपेश महतो 19 दिसंबर से लापता हैं। इस संबंध में उनके पिता राजकुमार महतो ने तोरपा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। राजकुमार महतो के अनुसार, रचना कुमारी बिरसा कॉलेज खूंटी और रुपेश महतो निर्मला स्कूल डोडमा जाने की बात कहकर घर से निकले थे, परंतु देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। थाना में दिए आवेदन में राजकुमार महतो ने लिखा है कि उनके और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद होते रहते थे। घटना की जानकारी मिलने पर उप प्रमुख संतोष कर ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इधर, तोरपा थान...