रांची, दिसम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी पुल के समीप रविवार को साउंड सिस्टम लदा एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 16 वर्षीय अभिषेक भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोट आयी है। घटना दोपहर 12 बजे तब हुई, जब पिकअप वाहन अम्मा पकना से किनशु पैरा गांव लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल युवक को रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जेसीबी की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.