रांची, जनवरी 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के पास शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कमड़ा गांव निवासी रोशन डोडराय और पलसा निवासी राजू तोपनो शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया। बाइक सवार युवक खूंटी से तोरपा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चकला मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उपप्रमुख संतोष कर ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इधर, दुघर्टना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.