रांची, अगस्त 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे के बाद तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। तिरंगे को सलामी दी गयी। इसके अलावा तपकरा आवासीय कार्यालय में विधायक सुदीप गुड़िया, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रोहित सुरीन, प्रखंड संसाधन केन्द्र व सीएलएफ कार्यालय में बीडीओ नवीन कुमार झा, तहसील कचहरी में सीओ पूजा बिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। थाना परिसर में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा ने राष्ट्र ध्वज फहराया। पुलिस बल के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। मौके पर इंस्पेक्टर अशोक सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, पंस सोफिया सुल्ताना समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे। रेफरल अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.