रांची, मई 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रयास हमारा और स्टूडेंट क्रिश्चियन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संत जोसफ कॉलेज तोरपा में शुक्रवार को लीडरशिप और डिफेंस में करियर विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ध्यानचंद अवॉर्डी सुमराई टेटे, भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अल्बर्ट बा, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय लकड़ा और तोरपा कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डॉ गैब्रिएल सुरीन उपस्थित थे। वक्ताओं ने छात्रों को एक सफल लीडर बनने के गुणों और डिफेंस क्षेत्र में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एकता की शक्ति, संगठनात्मक नेतृत्व के महत्व और देश के प्रति उनके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.