रांची, फरवरी 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली सभी रसोइया बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। रसोइयों के हड़ताल पर जाने से स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई विद्यालयों में बच्चों को भोजन नहीं मिल सका, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। रसोइया संघ की अध्यक्ष रजनी लुगुन ने बताया कि मानदेय वृद्धि, समय पर भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ, सेवा शर्तों में सुधार तथा स्थायीकरण सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। रजनी लुगुन ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और किसी भी विद्यालय में म...