रांची, सितम्बर 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। शक्ति की उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा को लेकर तोरपा का माहौल भक्मिय हो गया है। पूजा पंडालों में गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार और सुबह-शाम की आरती श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। देवी मंडप हिल चैक तोरपा का नजारा इन दिनों कुछ अलग है। ग्राम देवी का स्थान होने के कारण यहां कब से पूजा हो रही है। इसकी जानकारी किसी के पास नही है, पर 1993 में पंडाल बनाकर भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया जाता है। देवी मंडप को लेकर लोगों में असीम आस्था है। यहां नवरात्र में मां की विशेष पूजा होती है। नवरात्र में विधि विधान से कलश स्थापना कर मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन दुर्गासप्तसती व नवदुर्गा का पाठ होता है। सुबह शाम मां की आरती उतारी जाती है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां नौ दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.