गढ़वा, जनवरी 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए तीन जनवरी 1988 को पंजाब के तरनतारन में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान तोरपा निवासी वाल्टर गुड़िया का शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया। तोरपा पश्चिमी पंचायत सचिवालय के समीप स्थापित वाल्टर गुड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी। इस मौके पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसमें बडी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रार्थना सभा में पादरी अमृत भेंगरा व बीरसन कुलदीप गुड़िया ने अपने संदेश में कहा कि देश के लिए मर मिटने का सौभाग्य परमेश्वर बहुत कम लोगों को देते हैं। सीआरपीएफ 94 बटालियन के डिप्टी कंमाडेंट संतोष कुमार ने शहीद वाल्टर गुडिया की पत्नी राहुल गुडिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर वाल्टर गुड़िया ने हम सभी का सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.