रांची, मई 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों को सम्मान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को तोरपा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नगर भवन में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर भवन से आरंभ होकर तोरपा शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ब्लॉक चौक तक पहुंची। यात्रा में पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल हुए। आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे नारों के साथ यात्रा को उत्साहपूर्ण बनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भारत की सेना देश का गौरव और अभिमान है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.