रांची, अगस्त 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कसमार गांव में सोमवार की अहले सुबह जकरियस हेमरोम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। वहीं घर का मलबा गिरने से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना के समय जकरियस की पत्नी फूलमनी भेंगरा चूल्हे पर खाना बना रही थी। दीवार गिरने से खौलते गर्म पानी के छींटे उस पर पड़ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और पास में लेटी आठ वर्षीय बेटी अस्मिता भेंगरा और दो वर्षीय पुत्र अश्विन भेंगरा पर दीवार गिर गई। दोनों मासूम काफी देर तक मलबे में दबे रहे। बाद में दोनों को परिजनों ने मलबे से बाहर निकाला। दोनों मासूम को गंभीर चोट आयी है। वहीं जकरियस के पिता पतरस हेमरोम के पैर में चोट आई है। चारों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जकरियस खेती किसानी करता है। मकान गिरने से उसके सामने सिर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.