रांची, जनवरी 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा मेन रोड व चर्च रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।अंचल कार्यालय ने आम नोटिस जारी कर 24 जनवरी से पहले अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर 24 जनवरी को बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ नवीन चंद्र झा और सीओ पूजा बिन्हा ने तोरपा बस स्टैंड का निरीक्षण किया और सभी बसों का पड़ाव प्रखंड कार्यालय के दूसरे गेट के पास कराने का निर्देश दिया। आदेश का पालन नहीं करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बीडीओ ने कहा कि वर्तमान में जहां बस रुकती है, वहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यात्री प्रखंड परिसर में लघुशंका करते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। साथ ही महिला यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। बीडीओ ने कहा कि तोरपा चौक को व्यवस्थित करने का प्रयास...