रांची, दिसम्बर 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी सप्ताह से प्रारंभ हो रहे धान अधिप्राप्ति अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने की अपील की गई। बीडीओ ने बताया कि कोई भी किसान जो अपने अतिरिक्त धान उत्पादन को बेचना चाहते हैं उन्हें अपने आपको इस योजना के लिए निबंधित करना होगा। निबंधन हेतु जमीन के कागजात, आधार कार्ड, वंशावली एवं एक्टिव बैंक खाता आवश्यक है। इस वर्ष किसानों को बिक्री किए गए धान का मूल्य 24 घंटे के अंदर या अधिकतम 7 दिनों के अंदर उनके बैंक खाते में एक मुश्त हस्तांतरित कर दी जाएगी। धान अधिप्राप्ति हेतु प्रखंड में 5 केंद्र चिन्हित किए गए हैं जो तपकरा, तोरपा, अम्मा, सुन्दारी...