रांची, फरवरी 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा स्थित आवासीय जनसेवा केन्द्र में आईएसएफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से घर-घर शिक्षा का ज्योति मिशन के तहत जरूरतमंद गरीब बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने बच्चों के बीच किट का वितरण किया। इस पहल के अंतर्गत कुल 25 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि इस तरह की पहल से न केवल बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में भी शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता आती है। जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.