रांची, जनवरी 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन द्वारा शनिवार को तोरपा हिल चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बीडीओ नवीन चंद्र झा एवं अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा ने किया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान मुख्य सड़क के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, वहीं कई स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से भी कार्रवाई की गई। अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा ने बताया कि पूर्व में ही दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर मुख्य सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कुछ लोगों द्वारा आदेश की अनदेखी की गई, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। अभियान के दौरान अधिकांश दुकानदा...