रांची, सितम्बर 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति मेन रोड तोरपा की ओर से दशहरा के दिन दो अक्तूबर को स्थानीय ब्लॉक मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समिति की ओर से इस बार 35 फीट उंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार व सचिव रूपेश गुप्ता ने बताया कि दशमी को दिन में 11 बजे से प्रखंड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम में रावण दहन किया जाएगा। आकर्षक आतीशबाजी होगी। इधर शुक्रवार को प्रतिमांओं का विसर्जन किया जाएगा। देवी मंडप के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव मुकूल दास, कोषाध्यक्ष दीपक तिग्गा ने बताया कि दोपहर में महिलाएं सिंदुर खेला करेंगी। इसके बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...