रांची, जनवरी 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-मुरहू मुख्य पथ पर तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार थार वाहन ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित थार एक घर की चहारदीवारी तोड़ते हुए स्कूटी से जा टकराई, जिससे स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान बम्हनी निवासी प्रियंका मुंडू के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को एंबुलेंस द्वारा तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार वाहन (नंबर जेएच 01 जी जे 5154) मुरहू की ओर से काफी तेज गति से आ रहा था। कुमांग बस्ती के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद थार सीधे लक्ष्मण साहु के घर के गेट और पत्थर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.