रांची, अप्रैल 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राम लल्ला के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी को लेकर तोरपा का माहौल पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंग गया है। हर ओर उत्साह का माहौल है। रामभक्तों का उत्साह तो देखते बन रहा है। मेन रोड स्थित महावीर मंदिर को भगवा ध्वज व फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालर लगाए गए हैं। चौक-चौराहों पर हर तरफ महावीरी झंडा लहरा रहा है। सभी घरों में भगवा ध्वज लगाया गया है। राम भक्त हनुमान जी के बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाए गए हैं। मंदिर में अहले सुबह से ही रामधुन लगातार बज रहा है। राम भजन से पूरा माहौल राममय हो गया है। शाम में मंदिर परिसर में बजने वाला रामनवमी का डंका युवाओं के जोश को दुगुना कर रहा है। महावीरी झंडो से पटा पूरा इलाका: रामनवमी पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। श्री रामनवमी महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.