रांची, जनवरी 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट अकादमी के नए सत्र के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के नए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में अकादमी के अध्यक्ष दीपक तिग्गा व सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि तोरपा क्षेत्र के उभरते और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से यह नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। अकादमी में खिलाड़ियों को रणजी खिलाड़ी विनायक विक्रम सहित कई सीनियर खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। तोरपा क्रिकेट अकादमी विगत 18 वर्षों से लगातार स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इस वर्ष अकादमी द्वारा एक नई पहल के तहत बालक वर्ग के साथ-साथ बालिका क्रिकेट के लिए भी नए खिलाड़ियों का नामांकन किया जा...