रांची, जनवरी 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले रविवार को तोरपा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पेरवाघाघ जलप्रपात, पांडु पुडिंग, सातधारा और चंचलाघाघ में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ पड़ी। पहली जनवरी से भी अधिक संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने इन प्राकृतिक स्थलों की मनोहारी छटा का भरपूर आनंद लिया। अनुमान के अनुसार करीब 20 हजार सैलानी दिनभर इन पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था और दोपहर होते-होते भीड़ अपने चरम पर पहुंच गई। हर ओर दिखा सैलानियों का हुजूम: दोपहर बारह बजे तक पेरवाघाघ और आसपास के इलाकों में ऐसा नजारा था कि दूर-दूर तक नदी, चट्टान और जंगल में लोग ही लोग नजर आ रहे थे। जलप्रपात तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह भीड़ से भरा पड़ा था। नदी पार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाए गए लकड़ी के पुल पर लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.