रांची, अप्रैल 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुल्डा जंगल से मंगलवार दोपहर को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है। घने जंगल के बीच निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। मंगलवार सुबह को दातुन पता तोड़ने गए ग्रामीणों की नजर अधजला शव पर पड़ा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश हेंम्ब्रम, पुलिस अपर निरीक्षक अमरेंद्र मंडल घटनास्थल पर पहुंचें और मामले की जांच की। घटनास्थल पर जलाने के निशान हैं। प्रतीत होता है जंगल से सूखे पते जमा कर महिला को जलाया गया है। महिला के शरीर पर हरे रंग का ब्लाउज और आसमानी रंग का पेटीकोट के जले हुए अंश पाए गए। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है। घटना एक दो दिन पहले की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.