रांची, फरवरी 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पांडु पुडिंग पिकनिक स्पॉट में रविवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान पत्थर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के आनंद विहार कॉलोनी, लोहरा कोचा लालपुर निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। अजय के पिता केवल राम उषा मार्टिन के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। अजय खुद शिवांग इंफ्राटेक कंपनी में निर्माण से जुड़ा था और रविवार को सहकर्मियों के साथ पिकनिक मनाने पांडु पुडिंग पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, लालपुर से लगभग 40-45 लोगों का समूह बस से पिकनिक मनाने पहुंचा था। जब खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, तब अजय समूह के अन्य सदस्यों के साथ नदी में नहाने लगा। चश्मदीदों के अनुसार, अजय नदी में उछल-कूद कर रहा था, इसी दौरान उसका सिर और गर्दन पानी के अंदर मौजूद चट्टान से टकरा गया, बेहोशी क...