रांची, दिसम्बर 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित बालिका खोखो अंडर 17 के लिए चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन स्कूल तोरपा की छात्रा निधि कुमारी का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 24 दिसंबर तक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। निधि कुमारी की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिवार में खुशी का माहौल है। विधालय की प्रार्चाया सिस्टर सुषमा नेशनल गेम्स के लिए चयन होने पर निधि कुमारी को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...