धनबाद, मई 11 -- गोमो, प्रतिनिधि। तोपचांची प्रखंड के पावापुर पंचायत के खांटडीह, लखनपुर व सिंहडीह मौजा के रैयतों संग शनिवार को आमसभा की गई। जिसमें भाजपा नेता कपिल सिंह नेतृत्व कर रहे थे। धनबाद सांसद ढुलू महतो की अनुशंसा पर तोपचांची के पावापुर ईलाके में हवाईअड्डा बनाने की पहल की जा रही है। जिसको लेकर सांसद के निर्देश पर शनिवार को तीन मौजा के रैयतों के साथ बैठक कर सहमति जताई गई। कपिल सिंह ने बताया कि हवाईअड्डा निर्माण को लेकर लगभग छह सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जिसको लेकर वहां के रैयतों से सहमति ली जा रही है। तीन मौजा के रैयतों के बाद आगे अन्य मौजा के रैयतों से भी सहमति ली जाएगी। हवाई अड्डा बनने से रोजगार के अवसर खुलेंगे। लोगों की आर्थिक व भौगोलिक स्थिति में भी बदलाव होगा। मौके पर मुरली राय, मनोज केवट, जटल केवट, जानकी केवट, भूपेंद्र कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.