धनबाद, फरवरी 7 -- गोमो। तोपचांची भाजपा मंडल के संगठन चुनाव को लेकर गुरुवार को तोपचांची में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विकाश महतो, मंडल चुनाव अधिकारी धर्मजीत सिंह, तोपचांची मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी शामिल थे। शक्ति केंद्र के संयोजक व सह संयोजक का चयन किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, आशुतोष पाल, पप्पू तिवारी, रणबीर चौबे, राधिका देवी, मीरा देवी, अन्नू देवी, पंकज मंडल, ज्योति लाल महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...