धनबाद, मार्च 22 -- गोमो, प्रतिनिधि तोपचांची के तांतरी में ठनका गिरने से महेंद्र दास की 23 वर्षीया अनामिका कुमारी झुलस गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 8.30 बजे की है। इलाज के लिए अनामिका को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टर युवती को रिम्स ले जाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि घरवाले मरीज को रांची ले जाने को तैयार नहीं हैं। वे यहीं इलाज करा रहे हैं। घायल युवती की चाची आरती देवी ने बताया कि सुबह अनामिका के साथ वह शौच से लौट रही थी। अनामिका थोड़ी आगे थी और वह उसके पीछे चल रही थी। तभी तेज आवाज के साथ बिजली कड़की। अनामिका की छाती में जोर का झटका लगा। वह अनियंत्रित होकर गिर गई और दर्द से कराहने लगी। अनामिका के अनुसार उसे करंट का झटका जैसा लग रहा था। उसकी चाची उसे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.