धनबाद, दिसम्बर 9 -- तोपचांची। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कृषि वैज्ञानिक अंतर मिलन समारोह हुआ। इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, वैज्ञानिक डॉ. आदर्श श्रीवास्तव व प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच संवाद स्थापित करना है, ताकि दोनों एक-दूसरे के अनुभवों से लाभान्वित हो सकें। इससे किसानों को नवीन तकनीक, उन्नत खेती पद्धति और फसल संरक्षण की जानकारी मिलती है। इससे किसानों उपज और आय में वृद्धि होती है। 22 दिसंबर को कृषि मेला लगाया जाएगा। जिसमें किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी और लाभ दिए जाएंगे। वैज्ञानिक डॉ. आदर्श श्रीवास्तव ने मिट्टी जांच, बीज उपचार, फसल सुरक्षा, मौसम पूर्वानुमान तथा रब...