धनबाद, जुलाई 20 -- तोपचांची। लगातार बारिश के बाद तोपचांची झील का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के बाद झील में 69 फीट पानी जमा हो चुका है। तीन फीट पानी और बढ़ने पर झील पूरी तरह से भर जाएगा। माडाकर्मी ने कहा कि बारिश के बाद पानी पहाड़ी से होकर झील तक पहुंचना शुरू हो गया है। जुलाई में अगर बारिश जारी रहा तो आने वाले कुछ दिनों में झील पूरी तरह भर जाएगा। इस वर्ष लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी। तोपचांची झील से छाताबाद, गुहिबांध, तिलाटांड़, तेतुलमारी, कतरास समेत आधे कोयलांचल में पानी की सप्लाई की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...